BHOPAL NEWS- ड्राइविंग लाइसेंस के लिये मेडीकल सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रोसेस को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। मेडिकल सर्टिफिकेट अब तक ऑफलाइन था लेकिन अब उसे भी ऑनलाइन कर दिया गया है। यह सुविधा सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू की गई है।

आरटीओ ऑफिस भोपाल से जारी जानकारी के अनुसार अब कोई भी आवेदक लर्निंग लाइसेंस, नवीन ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, नवीनीकरण अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में अन्य श्रेणी के आवेदन के साथ रजिस्टर्ड चिकित्सक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे। 

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल 2021 के पूर्व उक्त मेडिकल सर्टिफिकेट मैनुअल तरीके से जारी किए जाने का प्रावधान था। मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड चिकित्सक पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें NIC के सारथी पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3CNTRy6