सीहोर। शिवसेना की महिला नेता अनुपमा तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि अनुपमा तिवारी अवैध देह व्यापार कर रही थी। उसके घर से 4 लड़कियां और 3 ग्राहक, उसका ड्राइवर और महिला मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि अनुभव तिवारी को 2018 में नेहरू युवा केंद्र में योगाचार्य के रूप में ADM के हाथों सम्मानित किया था।
अनुपमा तिवारी को कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है
सोशल मीडिया पर अनुपमा तिवारी ने खुद को शिवसेना का महिला प्रदेश प्रमुख बताया है। श्रीमती तिवारी को कई मंचों से सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, लेकिन जमानत जप्त हो गई थी। श्रीमती तिवारी मध्यप्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है।
पुलिस का दावा- भोपाल से बुलाती थी लड़कियां
पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ (भोपाल) से बुलाई गईं थी। महिला मैनेजर इंदुलता के जरिए लड़कियां मकान पर आती थीं। हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे। अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली है। सीहोर में ससुराल है। वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है। वहां वह डेढ़ साल रही। पति का 2018 में निधन हो चुका है। एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि अनुपमा तिवारी के घर देह व्यापार पकड़ा गया है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए जब्त किए हैं। दो कारें भी जब्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qex6Qw
Social Plugin