निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अब 9 जुलाई 2021 तक

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2021-22 में निजी स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 9 जुलाई 2021 तक किए जा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 30 जून निर्धारित थी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के निःशुल्क प्रवेश की गतिविधियों के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गयी है।

श्री धनराजू ने बताया कि आर.टी.ई पोर्टल https://ift.tt/3w8q8MV Portal पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है। इस संबंध में संशाधित समय सारिणी जारी करते हुए सभी ज़िला कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये हैं।



from New India Times https://ift.tt/2V1Mke7