रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोहिदास मार्ग स्थित अंजुमन कान्वेंट स्कूल वार्ड क्रमांक 4 में वार्ड के प्रत्येक रहवासी को वि शिल्ड वैक्सीन टीकाकरण से वंचित नहीं रह जाए वार्ड पार्षद के निर्देशानुसार कार्यकर्ता लक्ष्य निर्धारित कर आम जनों को वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर प्रेरित कर रहे हैं,
इसी अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर डे दिवस पर जिला टीकाकरण अधिकारी राहुल गणावा का अंजुमन कान्वेंट स्कूल शिविर में क्षेत्र के वरिष्ठ रहवासियों व अंजुमन कमेटी के मेंबरो ने उनका भावभीनी स्वागत कर पुष्प मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया है.
इस अवसर पर डॉक्टर गणावा ने कहा की कोरोना काल में वैक्सीन को ही एक सुरक्षा कवच समझे और वैक्सीन ही इसका विकल्प है, मास्क को जरूरी समझें, सोशल डिस्टेंस को अपनाना अपना कर्तव्य समझें ताकि कोरोना महामारी से हम निजात पा सकें। वार्ड पार्षद साबिर फिटवेल, मोहम्मद मरकज मस्जिद के सदर हाजी हारून रशीद, अंजुमन कान्वेंट प्रधानाध्यापक खलील शेख, हाजी मोहम्मद इशा, रफीक रंगरेज, सद्दाम अनवर, रईस कुरैशी, बिलाल शेख, सद्दाम खान, नोमान पठान आदि ने टीकाकरण अधिकारी राहुल गणावा, नगर पालिका वार्ड 4 के प्रभारी राजेश बारिया का स्वागत और सम्मान किया।
from New India Times https://ift.tt/3hbxGK0
Social Plugin