पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के हाईस्कूल बोधवाड़ा में प्राचार्य श्री चोरे, जनशिक्षक श्री शेखावत जी, मोर्य जी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में भृत्य के पद पर कार्यरत बहादुर सिंह निनामा की सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर भावभिनी बधाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रमोद बैरागी के द्वारा निनामा जी का बचपन से सेवानिवृत्ति तक के सफर तक के मुख्य अंश बताए गए। विद्यालय परिवार की और से सुनील बलदिया द्वारा निनामा जी को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। इसके बाद प्राचार्य सर, समस्त स्टाफ, निनामा जी एवं इनके परिवार के सदस्यों द्वारा बोधवाड़ा की बोधवाटीका में मौसंबी एवं निम्बू के पौधों का रोपण किया गया एवं भोजन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्री चोरे, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बहादुर सिंह निनामा के परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। आभार विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रज्ञा वैष्णव के द्वारा दिया गया। यह जानकारी विद्यालय के शिक्षक राकेश मुकाती के द्वारा दी गयी है।
from New India Times https://ift.tt/3hmZtpA
Social Plugin