पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

नवदुर्गा क्रिकेट समिती रायपुरिया की ओर से 28 मार्च से प्रारम्भ हुऐ टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन गुरूवार को हुआ। जिसका प्रथम पुरस्कार 16000 रूपये और एक शिल्ड धार की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती नीना विक्रम वर्मा की ओर से तथा द्वितीय पुरस्कार रायपुरिया (बोधवाड़ा) सरपंच प्रतिनिधि कैलाश मकवाना की ओर से 8000 रुपये और शिल्ड था।फाइनल में काफी रोमांचक मुकाबला युवराज ट्रेडर्स धार और नवदुर्गा क्रिकेट समिती रायपुरिया के बीच खेला गया जिसे अंत में युवराज ट्रेडर्स ने अपने नाम किया। विजेता टीम को धार विधायिका की और से प्रथम पुरस्कार भाजपा मण्डल अध्यक्ष तिरला अमित पाटीदार एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय पाटीदार द्वारा प्रदान किया गया और द्वितीय पुरस्कार नवदूर्गा क्रिकेट समिती रायपुरिया को कैलाश मकवाना द्वारा प्रदान किया गया।समिती द्वारा विधायक महोदया का आभार प्रकट किया।
यह जानकारी नवदुर्गा क्रिकेट समिती के अरविन्द सिंह राठौर द्वारा दी गई है।
from New India Times https://ift.tt/3mymLuZ
Social Plugin