रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला सहित पेटलावद में भी सरकार के द्वारा दो दिवसीय लॉक डाउन करने की घोषणा करने के बाद कोरोना वायरस को लेकर जहां प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद और अलट दिखाई दे रहा है वहीं लोगों के द्वारा भी इस 2 दिन के लाॅक डाउन में अपने तैयारियां कर ली है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के द्वारा शुक्रवार शाम 6:00 बजे से शनिवार रविवार एवं सोमवार सुबह 6:00 बजे तक पूर्ण रूप से लॉक डाउन की घोषणा की है जहां कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सरकार के द्वारा उठाए गए इस लॉक डाउन के कदम की सूचना जैसे ही आमजन तक पहुंची आम जनता के द्वारा आगामी दो दिनों में लॉक डाउन के दौरान अपने निजी और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बाजार में भीड़ उमड़ गई लोगों के द्वारा जमकर सब्जी, फल, दूध, किराना और अन्य आवश्यकताओं की सामग्री की खरीदारी की वहीं नगर के एटीएम के सामने लोगों की भीड़ भी पैसा निकालने के लिए देखी गई।
शाम को सायरन से बंद हुई दुकानें
शाम को लगभग 6:00 बजे के आस पास मेघनगर झाबुआ थांदला राणापुर पेटलावद प्रशासनिक अमला पूरे दलबल सहित और वाहनों पर सायरन बजाते हुए निकला काफिले के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया काफिले को देखते हुए लोगों के द्वारा धीरे-धीरे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करना प्रारंभ कर दिया गया शाम के 7:00 बजे के आसपास नगर के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठानों कोव्यापारियों के द्वारा
बंद कर दिए गए थे ।
रात 10:00 बजे से नाइट कर्फ्यू
प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इन 2 दिनों के लॉकडाउन के अलावा प्रतिदिन रात्रि में 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण रूप से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा और उक्त नाईट कर्फ्यू आगामी 30 अप्रैल तक लागू रहेगा इसलिए रात्रि में जो लोग अपना कामकाज या व्यापार आदि करते हैं वह प्रतिदिन रात्रि में 10:00 बजे तक अपने सारे कामकाज निपटा लें।
सरकार के दिशानिर्देशों का समय-समय पर किया जाएगा पालन

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का यह मानना है कि अभी शासन के द्वारा मात्र 2 दिनों के लॉकडाउन के निर्देश दिए गए हैं जैसे जैसे शासन की ओर से आगामी आदेश दिए जाएंगे उस प्रकार का निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से आमजन तक व मुनादी के माध्यम से भी दी जाएगी।
from New India Times https://ift.tt/3dPsKaz
Social Plugin