यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना में दिन-रात लगाई गई नाकाबंदी में गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विगत 24 घंटों में 407 कार्रवाई कर ₹80600 का जुर्माना वसूला गया और 138 वाहनों को भी जप्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में जिले भर में मास्क नहीं लगाने पर 41 व्यक्तियों पर 20500, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 24 व्यक्तियों से 4800 और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 301 व्यक्तियों पर 31000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. इसी प्रकार इस दौरान एमवी एक्ट में 76 चालान व 138 वाहनों को जप्त करते हुए 25,200 रुपये जुर्माना वसूला गया है. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए जिला पुलिस को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.
from New India Times https://ift.tt/3tOuuHY
Social Plugin