अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के सुलतानगंज के गली नम्बर पांच में पति ने ही अपने पत्नी की कराई दूसरी शादी। मामले के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पूर्व खगडिया जिला के सपना कुमारी का शादी उत्तम कुमार से हुई थी।

लेकिन पति-पत्नी में संबंध अच्छा नहीं रहने पर गांव के ही रिश्तेदार युवक राजु कुमार से प्रेम प्रसंग हो गया था। पति के द्वारा बार -बार मना करने के बाद भी पत्नी बात नहीं मान रही थी। अंतत: तंग होकर पति उत्तम कुमार ने पत्नी के यह रवैया देखकर पत्नी को गांव के ही युवक राजु कुमार से बडी दुर्गा स्थान में शादी करवा दी। इस शादी के बाद गांवों में चर्चा का विशष बना हुआ है।

इसका वीडियो वाइरल होने पर सुर्खियों में है कि पति ने ही अपने पत्नी की रजामंदी से पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि सात साल पुर्व हुए शादी में उत्तम कुमार को दो पुत्र भी हैं। पत्नी ने दोनों पुत्र पति को सौंप कर दूसरी शादी अपने रजामंदी से कर ली है।
from New India Times https://ift.tt/3aHYlui
Social Plugin