जबलपुर। जिले के सबसे बड़े डॉक्टर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. रत्नेश कुरारिया की पत्नी डॉ. रश्मि कुरारिया (एल्गिन अस्पताल) की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर में एडमिट किया गया है। CMHO कुरारिया आइसोलेट हो गए हैं।
डॉ. रश्मि कुरारिया एल्गिन अस्पताल में प्रैक्टिस करती हैं जबकि डॉ. रत्नेश कुरारिया सीएमएचओ के पद पर होने के कारण जबलपुर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सीधे संपर्क में रहते हैं। शनिवार को ही सीएमएचओ डॉ.रत्नेश कुरारिया ने कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी उनके साथ थे।
सांसद हेल्पलाइन फिर से शुरू करेंगे
Covid19 प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज जबलपुर महानगर भारतीय जनता पार्टी जिले की बैठक में सम्मिलित हुआ। जिसमे निर्णय लिया कि, जबलपुर में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगो की सेवा व सहायता हेतु पुनः सांसद हेल्पलाइन प्रारम्भ करेंगे।
सतना के खनिज विभाग के वरिष्ठ माइनिंग सर्वेयर की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, कोविड पॉजिटिव भी थे।
26 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/32PuY4U
Social Plugin