भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में सोमवार को कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां विंध्याचल भवन परिसर में कर्मचारियों ने सांकेतिक भूसे का भोजन किया। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार ने बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया है और ना ही हमारा ख्याल रखा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
इस धरना-प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के बजट और महंगाई का विरोध किया। कर्मचारियों ने प्लेट में रखकर सांकेतिक तौर पर भूसा खाया। झंडे लहराते हुए नारेबाजी भी की गई।
कर्मचारियों का कहना था कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने बजट में कर्मचारियों के हितों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। सरकार ने इंक्रीमेंट भी रोककर रखा है। महंगाई भत्ते का एरियर भी पूरा नहीं दिया है।
प्रदर्शन में यह लोग शामिल रहे...
कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य और संगठन के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल, आदर्श शर्मा, अनिल वाजपेयी, महेंद्र शर्मा, आरके नामदेव, सुरेंद्र निगम और हीरालाल चौकसे आदि शामिल हुए।
8 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3boZO9l

Social Plugin