पन्ना। यह खबर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो पक्षियों से प्रेम करते हैं एवं जिन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में मालूम है। मध्य प्रदेश में स्थित पन्ना के जंगलों में पेरेग्रीन फाल्कन पिक (peregrine falcon pick) नाम का पक्षी दिखाई दिया है। इस पक्षी की सबसे खास बात यह है कि यह 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है।
पन्ना के जंगलों में पेरेग्रीन फाल्कन पिक किसने देखा, कब दिखाई दिया
पन्ना टाईगर रिजर्व में रविवार दिनांक 7 फरवरी 2021 को गिद्धों (Vulture) की गणना हुई थी। इसी दौरान दुनिया के सबसे तेज रफ्तार पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन पिक भी पन्ना टाईगर रिजर्व में देखने को मिले। पक्षियों के जीवन प्रदान करने वाले वन्य प्राणी विशेषज्ञों का कहना है कि पेरेग्रीन फाल्कन पिक का पन्ना के जंगलों में दिखाई देना निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है। इसके बारे में अभी और अध्ययन करने की जरूरत है।
320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भरता है उड़ान
पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने इस अनूठे पक्षी के बारे में बताया कि पेरेग्रीन फाल्कन पिक दुनिया में सबसे तेजी से उड़ता है। इसकी रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक होती है। दुनिया के कई हिस्सों में तो इस पक्षी के उड़ने की रफ्तार 380 से 390 किलोमीटर प्रति घंटा भी दर्ज की गई है। जो दुनिया के तेज रफ्तार पक्षियों में सबसे ज्यादा है।
उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है। यह पक्षी चिड़ियों का शिकार करके जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि इस पक्षी का पन्ना टाइगर रिजर्व में आना इस बात के संकेत हैं कि यहां पक्षियों के रहने के लिए सही वातावरण हैं, जिससे कई प्रकार के अनोखी प्रजातियों के पक्षियों की आगमन पन्ना टाइगर रिजर्व में हो रहा है। पेरेग्रीन फाल्कन पिक के अलावा दूसरे कई प्रकार को और पक्षी भी इस साल पन्ना टाइगर रिजर्व में आए हैं।
10 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36ZpuqG

Social Plugin