INDORE में भाजपा नेता ने कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया, 8 टांके आए, थाने के सामने हमला किया - MP NEWS

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी जमीनी स्तर के नेताओं के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। जूनी इंदौर थाने के बाहर भाजपा के दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान नुकीले हथियार से एक कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बीके सिंधी कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय साहिल लौटानी की शिकायत पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन जैसवानी, उसके साथी पृथ्वी चंदन शिव, लवनीत सिंह ओरा और राकेश जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिल ने बताया कि उसके भाई सोनू लौटानी के खिलाफ कुछ लोगों ने भ्रामक मैसेज चलाए थे। इसकी शिकायत करने भाई के साथ थाने पहुंचा। वहां पहले से सचिन जैसवानी टीआई के कैबिन में बैठा था।

सोनू ने आरोप लगाया और मैसेज दिखाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस पर सचिन भड़क गया। उसने फोन लगाकर साथियों को बुला लिया। मामला बिगड़ता देख दिया ही नहीं दोनों पक्षों को थाने के बाहर भेज दिया। पुलिस थाने के बाहर आते ही साहिल और उसके भाई पर हमला कर दिया गया। साहिल के सिर में आठ टांके आए हैं।

दोनों नेताओं के समर्थक आए दिन लड़ते रहते हैं: पुलिस ने कहा

हमले में शामिल एक आरोपी राकेश जैन के खिलाफ पहले से थाने में शिकायत है। मामला कुछ माह पुराना है। जब एकलव्य गौड़ और गोपाल कोडवानी के बीच विवाद हुआ था, तब कोडवानी ने जैन पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया था। थाने के कुछ सिपाहियों ने बताया कि भाजपा के दो बड़े नेताओं के कार्यकर्ता आए दिन झगड़ते रहते हैं। इन्हें लेकर ऊपर लेवल से टीआई को फोन आने लगते हैं। टीआई भी दोनों पक्षों से परेशान हैं।

01 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3anRODV