BHOPAL: नगर निगम की महिला कर्मचारी की जलकर मौत - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आग ताप रही नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के कपड़ों ने अचानक आग पकड़ ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार दिन तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

बजरिया थाने के एसआइ अंकित बघेल के मुताबिक संजय नगर पहाड़िया शाहजहांनाबाद निवासी गुड्डीबाई (52) नगर निगम में कर्मचारी थी। उसकी ड्यूटी शंकराचार्य नगर इलाके में थी। 27 जनवरी को तड़के करीब साढ़े चार बजे वह ड्यूटी पर पहुंची और आसपास के इलाके में सफाई की। इस दौरान काफी तेज ठंड थी, इसलिए गुड्डीबाई सूखा कचरा जमा करने के बाद आग जलाकर हाथ सेंकने लगी। 

सुबह करीब छह बजे अचानक ही उसकी साड़ी में आग लग गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक करीब पचास फीसद महिला का शरीर आग में झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की रात गुड्डी बाई ने दम तोड़ दिया।

01 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pBLrmQ