भोपाल। दिनांक 16 दिसंबर 2020 को भोपाल के छोला पुलिस थाना क्षेत्र से किडनैप की गई नाबालिक लड़की झारखंड के रांची शहर में मिली। अपहरणकर्ता ने एक किराए के मकान में उसे पत्नी बता कर रखा हुआ था। रविवार को भोपाल पुलिस ने रांची शहर में लड़की को अपनी सुरक्षा में लिया।
किडनैपर ने लड़की को अपनी पत्नी बताया था, किराए के मकान में मिले
झारखंड पुलिस द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से किडनैप की गई नाबालिग को मध्यप्रदेश पुलिस ने झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना पुलिस की मदद से केतारी बगान रोड नंबर 10 स्थित एक घर से बरामद कर लिया है। उस लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने लड़की का अपहरण किया था। दोनों केतारी बगान में किराए के घर में रह रहे थे। मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि भोपाल जिले के छोला मंदिर थाने में 16 दिसंबर को नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
नाबालिग लड़की से लव मैरिज या लिव इन रिलेशनशिप अपराध है
उल्लेखनीय है कि अवयस्क लड़की के साथ उसके पेरेंट्स की मर्जी के बिना किसी भी प्रकार के संबंध अपराध माने जाते हैं। फिर चाहे लड़की सहमत ही क्यों ना हो। यही कारण है कि नाबालिग लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने वाले के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होता है और शादी के लिए उसे भगा ले जाने वाले के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जाता है। यहां याद रखना जरूरी है कि अवयस्क लड़की के साथ किसी भी स्थिति में शारीरिक संबंध अपराध है।
11 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2XA9Xs1

Social Plugin