रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले की होटल एम 2 में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा नववर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने भी इस आयोजन में भाग लिया। काफी लंबे अंतराल के बाद झाबुआ जिले में संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले भर के पत्रकारों ने शिरकत की।

भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति पर जिला कार्यकारणी एवं तहसील अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें मेघनगर के तहसील अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार दशरथ सिंह कट्ठा को मनोनित किया गया।

वहीं भारतीय पत्रकार संघ के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान की अनुशंसा और राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति पर युवा विंग जिला महासचिव भूपेंद्र बरमंडलिया को मनोनीत किया गया। वहीं मेघनगर नगर युवा विंग अध्यक्ष सुनील डाबी को मनोनीत किया गया।

मेघनगर के रहीम शेरानी हिंदुस्तानी को मेन बॉडी में झाबुआ जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर समस्त पत्रकार साथियों व मित्रों ने बधाईयां दीं और सोशल मिडीया पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
from New India Times https://ift.tt/2LF63vz
Social Plugin