Samsung, Realme और OnePlus के इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई कटौती

 



पिछले महीने भी Realme, Samsung और OnePlus समेत कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है।  सैमसंग की बात करें तो कंपनी ने एक नहीं बल्कि कई फोन्स की कीमतें घटाई हैं।  OnePlus 7T Pro की कीमत हाल ही में कम की गई है। 4,000 रुपए के कटौती के बाद वनप्लस 7टी प्रो के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को अब 43,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इससे पहले फोन 47,999 रुपए में खरीदा जा रहा था। 

Samsung Galaxy A71 को अब 29,499 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले यह हैंडसेट 29,999 रुपए में बिक रहा था। फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज में आता है। Samsung Galaxy A51 के बेस वेरिएंट अब 22,999 रुपए और बड़ा वेरिएंट 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए कर दी गई है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यानी ताज़ा कटौती 1,000 रुपए की है। गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 14,999 रुपए और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपए में खरीद पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी M31s के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपए और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपए हो गई है। इसी प्रकार सैमसंग गैलेक्सी M11 के 3GB/32GB वेरियंट की कीमत 500 रुपए कम किए जाने के बाद 10,499 रुपए और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 1000 रुपए कम होने के बाद 11,999 रुपए हो गई है।

Realme 6i के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है जो कि पहले 14,999 रुपए में सेल किया जाता है। डिवाइस के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कटौती के बाद 13,999 रुपए है जो कि पहले 14,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। Realme 6 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 15,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को अब कटौती के बाद 16,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3ioeMwG
via IFTTT