भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme C17, वेबसाइट पर लिस्ट हुआ


Realme C17 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर कई आईओटी प्रोडक्ट के साथ स्पॉट किया गया है। रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर Realme C17 के साथ Realme 10000mAh Power Bank 2i, Realme 20000mAh Power Bank 2, Realme Smart Bulb, Realme Smart Plus, Realme Smart Camera 360, Realme Watch S और Realme Selfie Tripod का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है। इस बात की रिपोर्ट mysmartprice पर सामने आई है।

 Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन में 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ShHl4f
via IFTTT