![]() |
| Redmi 9C |
पोको इंडिया ने घोषणा की है कि आने वाली 6 अक्टूबर को इंडिया में एक और नया स्मार्टफोन POCO C3 लॉन्च किया जाएगा। पोको सी3 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर ही बिकेगा। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले POCO C3 इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो चुके Redmi 9C का ही इंडियन वर्ज़न होगा
Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2HCrET9
via IFTTT

Social Plugin