Google ने Pixel सीरीज के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G को अमेरिका में आयोजित किए गए लॉन्च इवेंट में पेश कर दिया है। पिक्सल 4ए की बात करें तो यह फोन इंडिया में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart पर की जाएगी।
Pixel 5 और Pixel 4a 5G के डिजाइन की तो फोन बिल्कुल एक जैसे ही हैं। दोनों को पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। यह होल-पंच फ्रंट में डिसप्ले के दाईं ओर टॉप पर प्लेस है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G में डिसप्ले का फर्क है। पिक्सल 5 स्मार्टफोन में 6-इंच का एचडी प्लस ओएलईडी (1,080×2,340 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 है। साथ ही फोन की डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। दूसरी ओर पिक्सल 4ए 5G कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच फुल-HD+ (1,080×2,340 पिक्सल) OLED डिसप्ले दिया गया है।
फोन में पिक्सल 5 में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, पिक्सल 4ए 5जी में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। फोन्स डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर कार्य करते हैं जो कि गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, फोन्स में कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 5 जी, 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 5 और Pixel 4A के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में f/1.7 अपर्चर वाला 12.2MP प्राइमरी सेंसर और अपर्चर f/2.2 वाला 16MP सेकेंडरी सेंसर अलट्रा वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन्स के फ्रंट में अपर्चर f/2.0 वाला 8MP का कैमरा मौजूद है। फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। पिक्सल 5 में बैटरी 4,080mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। पिक्सल 4ए में 3800mAh की छोटी बैटरी दी गई है। Google Pixel 5 की शुरुआती कीमत $699 (लगभग 51,400 रुपए) है। वहीं, Google Pixel 4a 5G की शुरुआती कीमत 499 (लगभग 37,000 रुपए) रखी गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2HCrF9F
via IFTTT
Social Plugin