उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में इंसाफ की अपील की हैं. उमा भारती ने कहा है कि अगर मैं कोरोना पॉजिटिव ना होती तो आज उस परिवार के साथ वहां बैठी होती.
यूपी से सांसद उमा भारती ने है सीएम से आग्रह किया है मीडिया और विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने दें. हमने राम मंदिर का भी शिलान्यास किया है. हमने राम राज्य का दावा किया था. उमा भारती ने अपने 8 ट्वीट में लिखा, "आदरणीय योगी जी आपको जानकारी होगी मैं एम्स ऋषिकेश एम्स में भर्ती हूं. आज मेरा 7वां दिन है इसलिए मैं अयोध्या मामले में सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंच पाई. मैं किसी से मिल नहीं सकती, फोन नहीं कर सकती, लेकिन टीवी है जिससे मुझे समाचार मिल रहे हैं." उमा भारती ने लिखा,"मैंने हाथरस की घटना देखी, पहले तो मुझे लगा कि मैं ना बोलूं क्योंकि मुझे लगा कि आप इस संबंध में ठीक ही कार्यवाही कर रहे होंगे. लेकिन जिस प्रकार से पुलिस ने गांव के पीड़ित परिवार की घेराबंदी की है उससे विभिन्न आशंकाएं जन्मती हैं."
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2HIEQG6
via IFTTT

Social Plugin