हाथरस की घटना सभ्य समाज के लिए बदनुमा दाग़: मौलाना मोहम्मद अरशद नूरी

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

जमीअत शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी सिद्धार्थ नगर के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अरशद नूरी ने हाथरस में हुए बलात्कार एवं क्रूर व्यवहार पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस में जो कुछ हुआ उसकी निंदा करने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं है और अधिक दुख की बात यह है कि परिवार की सहमति और अनुमति के बिना, पुलिस ने पीड़िता के पार्थिव शरीर को आग लगा दी एक परिवार के लिए इस से अधिक दुःख की बात और क्या हो सकती है, यह मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है।
मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं जो एक सभ्य समाज के लिए बदनुमा दाग़ हैं। यह घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ी करती हैं।
मौलाना ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुक़दमा चलाया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।



from New India Times https://ift.tt/33pU77h