पीड़ित महिला के परिवार ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्हें दो दिन से घर में ‘कैद’ कर के रखा गया है। हो सकता है कि अधिकारी उनके फोन की निगरानी भी कर रहे हों। जल्दबाज़ी में फोन पर बात करते हुए पीड़ित के भाई ने कहा “डीएम जी आए और कहा कि जब मीडिया यहां नहीं तो आपके वीडियो वायरल कैसे हो रहे हैं।” भाई ने आगे कहा कि लगता है ये लोग हमारे फोन की निगरानी कर रहे हैं और हमारी बात सुन रहे हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि गांव में कोई भी प्रवेश न करे। मीडिया, पार्टी के नेता, यहां तक कि स्थानीय लोग भी अंदर ना आए। अंदर एक अस्पताल है जिसके चलते समस्या हो रही है। इसके अलावा हम दूध की वैन भी जाने दे रहे हैं।(सोर्स: जनसत्ता
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3ng39LO
via IFTTT

Social Plugin