हम हर किसी की मदद नहीं कर सकते लेकिन एक प्रयास तो कर ही सकते हैं: शिल्पा डोगरा

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने जानकारी दी कि दिन की शुरुआत ही मानव सेवा से प्रारंभ होनी चाहिए। आज गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा अचलेश्वर मंदिर एवं पड़ा पुल के आसपास जाकर जरूरतमंदों को कुछ राशन वितरित कर उनके साथ कुछ पल बिताए एवं उनकी दिनचर्या के बारे में जानकर काफी खेद व्यक्त किया कि आज के दौर में भी मांग कर ही खाना पड़ रहा है।

संस्था लगातार जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने से पीछे नहीं हट रही है, यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मुख्य रूप से नीरज भार्गव विजय शर्मा दिनेश शर्मा रीता डोगरा श्याम श्रीवास्तव नरेंद्र चौहान आनंद भार्गव वासुदेव मिश्रा प्रमोद नरवरिया अंजलि नरवरिया नीलम कुशवाह प्रियंका झा अनिरुद्ध त्रिपाठी सपना पाल आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।



from New India Times https://ift.tt/2HqthDl