अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में 22 वर्षिय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फेस बुक के ज़रिए दोस्ती हुई फिर लड़की को जॉब दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया गया।
रेलवे एसपी हितेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि लड़की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली है। रेलवे में अधिकारी राजेश तिवारी से वह कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत में राजेश उसे जॉब दिलाने का ऑफर देता था। तय हुआ था कि लड़की भोपाल आएगी और यहां उसे नौकरी दिलवा दी जाएगी।

शनिवार को लड़की भोपाल आई। यहां राजेश ने उसे रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरा दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी बुला लिया। तीनों के बीच बातचीत के दौरान लड़की को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया।
आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर लड़की जीआरपी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर राजेश तिवारी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-1 के वीआईपी रेस्ट रूम को सील कर दिया है। कमरे के अंदर से शराब की खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
from New India Times https://ift.tt/3i8rI9I
Social Plugin