मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान (खंडवा) ने बताया कि हज वेल्फेयर सोसायटी का कार्यक्षेत्र दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडू होता हुआ अब पांडिचेरी तक पहुँच गया है। श्री मुकीत खान ने बताया कि मुदालियारपेट, पांडिचेरी के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शगुल हमीद को ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट शगुल हमीद ने जल्द ही प्रदेश और ज़िला इकाइयों के गठन पूर्ण कर लिए जाने का विश्वास के साथ उन्होंने अपनी स्टेट कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शगुल हमीद को ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी और सभी राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी है।
from New India Times https://ift.tt/3j5u0Ij
Social Plugin