गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा विश्व फार्मासिस्ट-डे के मौके पर शुक्रवार को जिले में फार्मासिस्ट जिला अध्यक्ष चंदन मौर्य के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद आए हुए मरीजों का निःशुल्क चेकअप और दवा वितरण किया गया। शिविर नेशनल फार्मेसी निकट बस स्टॉप अकबरपुर में किया गया।

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंदन मौर्य ने कहा कि 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इसी तारीख को अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) की 1912 में स्थापना हुई थी। हर वर्ष एफआईपी के सदस्य विश्व फार्मासिस्ट दिवस में भाग लेकर फार्मासिस्ट की गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। फार्मासिस्ट जिलाध्यक्ष ने कहा हम सभी स्वस्थ रहते हैं इसके पीछे इन्हीं फार्मासिस्ट का खास योगदान होता है जो दवाओं के निर्माण से लेकर उसके इस्तेमाल को परफेक्ट गाईडलाइन देने के साथ ही मरीज़ों की काउंसिलिंग भी करते हैं। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक लोगों की जांच तथा स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंदन मौर्य के साथ सुशांत पटेल उपाध्यक्ष, सुजीत पांडेय, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, महामंत्री समेत, जमीर, हैदर, शशिकांत, मनोज वर्मा, लुमित, अनिल, प्रवीण अग्रहरी आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3i6FIRv
Social Plugin