हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बहुप्रतीक्षित मलगढ़ा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) जनता को समर्पित किया गया। केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। लगभग 737 मीटर लंबे इस आरओबी का निर्माण 15 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस आरओबी का निर्माण मल्लगढ़ा से शताब्दीपुरम की ओर किया गया है।
आरओबी के लोकार्पण अवसर पर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
ग्वालियर सांसद रहते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में पांच रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत कराए थे इनमें से दो शुरू हो गए। लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा मल्लगढ़ा से शताब्दीपुरम पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। उन्होंने कहा इस पुल के शुरू हो जाने से विकास के नए द्वार खुलेंगे। इस ओवरब्रिज से शताब्दीपुरम, दीनदयालनगर, कुंजविहार, आदित्यपुरम सहित भिण्ड रोड़ के समीप स्थित विभिन्न बस्तियों के निवासियों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
from New India Times https://ift.tt/2S6xcqV
Social Plugin