KHILCHIPUR कॉलेज में छात्रा को गोली मारी, किडनैप कर ले गए - MP NEWS

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर स्थित कॉलेज में मोहम्मद कैफ नाम की एक लड़के ने सरेआम 19 साल की एक छात्रा को गोली मारी और किडनैप करके ले गया। वारदात के लिए उसने बाइक का प्रयोग किया और बड़ी ही आसानी से फरार हो गया।

छात्रा के अपहरणकर्ता ने ₹500000 फिरौती मांगी 

छात्रा के पिता ने बताया कि उनके पास उनकी बेटी के मोबाइल फोन से अपहरणकर्ता ने बात की थी। उसने ₹500000 बतौर फिरौती मांगे थे। पुलिस का दावा है कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर शुक्रवार को अपहृत लड़की को मुक्त करा लिया गया है। पुलिस किडनैपर को गिरफ्तार नहीं कर पाई इसलिए चर्चा यह भी है कि फिरौती देकर छात्रा को मुक्त कराया गया। 

लड़की के कंधे को छूते हुए गोली निकल गई थी 

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई एंगल सामने नहीं आया है। लड़की के कंधे को छूते हुए गोली निकल गई थी। कंधे पर घाव का निशान है और छात्रा का इलाज कराया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े कॉलेज में, किसी लड़की का अपहरण क्यों हुआ। मोहम्मद कैफ कौन है, क्या इससे पहले भी उसने इसी तरह के अपहरण किए हैं। उसके खिलाफ कुल कितने मामले दर्ज हैं।

26 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/333L3Vp