सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, CBI जांच को मंजूरी

सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और रिया की मांग को दरकिनार करते हुए सुशांत के परिवार और फैन्स के हक में फैसला सुनाया।साथ ही बिहार सरकार की सिफारिश को सही मानते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। 

इस केस में अब तक मुंबई पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। साथ ही जांच में बिहार पुलिस का भी सहयोग नहीं किया। जिस पर सुशांत के पिता केके सिंह की मांग मानते हुए बिहार सरकार ने केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया। केंद्र सरकार ने भी तुरंत बिहार सरकार की सिफारिश को मंजूरी दे दी।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Q3egsp
via IFTTT