5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Oppo A53


मायस्मार्टप्राइस ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करते हुए बताया है कि यह फोन थाइलैंड, इंडोनेशिया, इंडिया और वेस्टर्न व यूरोपियन मार्केट में कंपनी के Oppo A73 के साथ पेश किया जा सकता है। 

Oppo A53 स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जैसे- गीकबेंच, EEC, FCC, BIS, NBTC, TKDN और इंडोनेशियन टेलिकॉम में देखा जा चुका है। फोन में 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।  इस स्मार्टफोन में 6.53-इंच का LCD टचस्क्रीन डिसप्ले दिया जा सकता है जो कि 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज होगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3aDnvc1
via IFTTT