आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को छिंदवाड़ा के तामिया पहुंचे। यहां वो रात को निजी रिसोर्ट में रूके, जिसके बाद बुधवार को वो सुबह गोटेगांव के झोतेश्वर रवाना हुए। दिग्विजय सिंह के अचानक छिंदवाड़ा आने के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसे लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। श्री सिंह होशंगाबाद से पिपरिया होते हुए, मंगलवार शाम 6 बजे तामिया पहुंचे। यूरिया की कालाबाजारी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यूरिया कभी प्राइवेट हाथों में नहीं दिया। वर्तमान सरकार खाद बीज व्यापारियों को फायदा पहुंचा रही है।

कांग्रेस नेता ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रहते हुए वे बेहतर काम कर रहे हैं, इसे लेकर कई लोगों को आशंका थी कि कमल नाथ प्रदेश में ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे लेकिन उन्होंने इस आशंका को गलत साबित की।
from New India Times https://ift.tt/2FxvfRn
Social Plugin