बेंगलुरु में मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई। कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर लिखे एक आपत्तिजनक पोस्ट के चलते भड़की हिंसा के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि हिंसा के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मंदिर को भीड़ से बचाने के लिए मानव श्रृंखला तैयार की और मंदिर को टूटने से बचाया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस कार्य की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हुई है और 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3kBu7MI
via IFTTT

Social Plugin