नीतीश को सुबह करना था पुल का उद्घाटन, रात में ही बह गई अप्रोच रोड


बिहार में नीतीश कुमार की सुशासन वाली सरकार की पोल खोलने वाली एक और घटना सामने आई है।जिस पुल का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार को करना था उस पुल की अप्रोच रोड रात में ही बह गई। आनन-फानन में रोड को ठीक किया गया और फिर नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

नीतीश कुमार बुधवार को गोपालगंज के बंगराघाट पुल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करने वाले थे। उद्घाटन  बुधवार करीब 11:30 बजे होना था लेकिन पुल से जुड़ी अप्रोच रोड मंगलवार की रात बह गई। करीब पचास मीटर तक टूटी सड़क को आनन-फानन में ठीक किया गया जिसके बाद नीतीश कुमार ने पुल का उद्घाटन किया। सड़क बहने के बाद विपक्ष के नेता नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PMgE6M
via IFTTT