ASUS ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए पावरफुल फोन ROG Phone 3 पेश किया था। फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें से 12 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट आने वाली 21 अगस्त से देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।
ASUS ROG Phone 3 का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। 22 जुलाई को लॉन्च होने के बाद यह वेरिएंट गत 6 अगस्त को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था। वहीं 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले सबसे ताकतवर वेरिएंट की सेल कंपनी द्वारा 21 अगस्त से शुरू की जा रही है। फोन के इस वेरिएंट को 57,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/33TeR7R
via IFTTT

Social Plugin