4,500mAh बैटरी के साथ Redmi K30 Ultra लॉन्च


शाओमी फाउंडर और सीईओ लेई जून ने फ्लैगशिप डिवाईस Mi 10 Ultra के साथ ही Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो इसी हफ्ते की 14 तारीख से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Redmi K30 Ultra एक फुलव्यू डिसप्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर पॉप-अप स्टाईल में दिया गया है। Redmi K30 Ultra की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.7 प्रतिशत का है। Redmi K30 Ultra को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। यह फोन डुअल मोड 5G पर रन करने में सक्षम है। 

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K30 Ultra क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी के30 अल्ट्रा में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Redmi K30 Ultra को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें सबसे छोटे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1999 युआन (तकरीबन 21,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 23,500 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन (तकरीबन 26,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 28,900 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2XZezJ8
via IFTTT