मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना प्रकट की है। कमलनाथ का कहना है कि यह दुखद समाचार उन्हें स्तब्ध करने वाला है, उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के पूर्व अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के असामयिक निधन का समाचार दुःखद है, कांग्रेस परिवार में उनकी क्षति अपूरणीय है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों को इस गहन आघात को सहन करने की शक्ति एवं साहस प्रदान करे।
from New India Times https://ift.tt/2FljLAz
Social Plugin