अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

शिक्षक संघ के प्रवक्ता नोमान ने रेलवे द्वारा खलासी के पद समाप्त किए जाने को बेरोज़गारी बढ़ाने वाला निर्णय बताया। देशभर में रेलवे युवाओं के लिए सर्वाधिक नौकरी सृजित करता है। इसमें एक बड़ा भाग खलासी का होता है। बहुत से नौजवान एक सरकारी नौकरी की तलाश में रेलवे की वैकेन्सी पर निर्भर रहते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लगातार समीक्षा कर पदों को समाप्त किए जाने का कार्य किया जा रहा है। फिर इन्हीं पदों पर संविदा एवं ठेकेदारी प्रथा द्वारा कार्य कराए जाने से उत्पादन एवं गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। सरकार को चाहिए कि नई नियुक्तियों के सृजन का मार्ग प्रशस्त हो न कि धीरे-धीरे पद विलुप्त किए जा रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/3gVLyWe
Social Plugin