अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल ज़िला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला और मानव सम्पदा पर शिक्षकों के विवरण गलत होने से हो रही समस्या से अवगत कराया।
खघसौज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित नें बताया कि शिक्षकों द्वारा मूल अभिलेख सहित व्यक्तिगत पत्रावली ब्लॉक कार्यालय पर जमा की गई थीं। मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को अपलोड करना है, लेकिन इसमें बहुत सी त्रुटियां होने से शिक्षकों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। छात्रों की एमडीएम सम्बन्धित कन्वर्जन कॉस्ट के अंतरण किये जाने के सम्बन्ध में ज़िलाध्यक्ष नें कहा कि इसकी राशि जुलाई माह में भेजी जानी है। ऐसे में प्रधानाध्यापक को 30 जून तक का समय दिया जाए। खाद्यान्न वितरण एवं खाता संकलन के लिए ग्लब्स, सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही फिजिकल डिस्टेंस के अनुपालन के लिए सुरक्षाबल तैनात करने की मांग की। ऑनलाइन कक्षा सञ्चालन में ग्रामीण परिवेश के बच्चों के सम्बन्ध में बीएसए को अवगत कराया। शिक्षक नेताओं नें समस्या समाधान की मांग करते हुए मानव सम्पदा पोर्टल पर विभागीय लिपिकों के माध्यम से प्रविष्टियां पूर्ण कराने और शिक्षकों के सम्बद्धकरण से कार्यमुक्त कराने की मांग की। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के साथ संगठन मंत्री शिवकुमार पाराशर और प्रवक्ता अब्दुल नोमान मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3h2kCEF
Social Plugin