मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समाज सेविका एवं लायनेस क्लब बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती आशा तिवारी को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा जिला बुरहानपुर की जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बुरहानपुर ब्राह्मण समाज की समस्त महिलाओं सहित लायनेस क्लब बुरहानपुर की ओर से श्रीमती मनोरमा शर्मा, एडवोकेट शमीम आजाद, रफत आसिफ खान, चित्रा टंडन, फोजिया फरहाना, सरोज ठाकुर,मालती भावसार, मेघा अनिल भिड़े, श्रीमती रजनी गट्टानी, बिंद्रा भाभी, उषा अग्रवाल, डाॅक्टर रोहिणी पाटीदार, मेहलक़ा अंसारी सहित समस्त लायनेस बहनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रीमती आशा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
from New India Times https://ift.tt/2UkZiAo
Social Plugin