अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

विधुत संविदा मजदूर संगठन शाखा झाँसी के तत्वावधान में विधुत संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मुख्य अभियंता विधुत वितरण को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें माँग की गई कि पिछले 10-15 वर्षों से विधुत विभाग में कार्य कर रहे कर्मियों को हटाया जा रहा है। जब कोरोना वायरस के चलते लोग घरों से निकलने में घबरा रहे थे तो यही कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर विभाग का काम कर रहे थे। हमारे प्रदेश के मुखिया योगी जी ने कहा है कि अब हर हाथ को रोजगार मिलेगा जबकि अति पिछड़े बुंदेलखंड के झाँसी से ही सैंकड़ा भर लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसका फायदा उन अधिकारियों को मिला जो कर्मियों की छंटनी कर रहे हैं। उनसे पैसा वसूला जा रहा है, जो पैसा दे उसे ही रखा जा रहा है और जिसने नहीं दिये उसे निकाला जा रहा है। निकाले गए कर्मियों के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। वे भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। हालात को देखते हुए हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः काम पर वापस लिये जाने की माँग की गई और माँग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
from New India Times https://ift.tt/2zgmLvf
Social Plugin