दिल्ली में एक पत्रकार का पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। इस परिवार में अब तक दो लोगों की कोरोना मौत हो चुकी है। मंगलवार को पत्रकार का वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रकार की मदद करने का भरोसा दिलाया।
वीडियो में पत्रकार ने कहा कि वह पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटीन हैं। उनकी दो बच्चियां हैं और पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। बीते 10 दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। उनकी मां का भी इसी घर में निधन हुआ है। इस वीडियो पर मंगलवार को राहुल गांधी ने लिखा, देश के मेरे लाखों भाई-बहनों के साथ हम उनका दुख साझा कर रहे हैं। हम आपको बचाने के लिए सब कुछ करेंगे। हम इस महामारी से साथ मिलकर उबर जाएंगे। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार से संपर्क किया गया है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3f9WWMS
via
IFTTT
Social Plugin