तमिलनाडु: डीएमके विधायक का कोरोना वायरस के कारण निधन


कोरोना वायरस के कारण बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायक जे अंबाजगन का निधन हो गया है। वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस की चपेट में मिले थे।

पिछले हफ्ते मंगलवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और जुकाम-बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें चेन्नई के डॉ. रेला इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। 61 साल के विधायक को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी। उनका शुगर लेवल भी हाई था। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग सात बजे अंतिम सांस ली।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2AbF1Xl
via IFTTT