गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी का अपहरण कर लूटपाट, केस दर्ज


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी के अपहरण का मामला सामने आया है। तीन बदमाश सुरक्षाकर्मी को गाड़ी समेत अपहरण कर झज्जर ले गए और मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली।


घटना की सूचना के बाद डीसीपी दीपक सहारण समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में जुट गया। पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा अपराध शाखा की तीन टीमें भी जांच में जुटी हुई है। रेवाड़ी के कोसली निवासी ऋषिराज (52) दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक है। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर सुरक्षा में तैनात है। (न्यूज़ सोर्स: अमर उजाला)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2AR0IMa
via IFTTT