मोबाइल में बिना आरोग्य सेतु ऐप ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर


कोरोना के खतरे को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि जो यात्री आज से शुरू हो रहीं स्पेशल ट्रेनों के जरिए से यात्रा कर रहे हैं, उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप जरूर होनी चाहिए।


आरोग्य सेतु ऐप को केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने के लिए लॉन्च किया था। आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को अब तक 9.8 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। यदि इस ऐप के यूजर्स किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आते हैं, तो ऐप यूजर को सचेत करता है। ट्रेनों में भोजन नहीं मिलेगा और न ऑनलाइन बाहर से खाना मंगा सकेंगे। टिकट पर कैटरिंग शुल्क भी नहीं होगा। ट्रेन में चादर, तकिया या कंबल नहीं मिलेगा, घर से ला सकेंगे। यात्री सात दिन पहले एडवांस टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रा के 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराया जा सकता है और इसका 50% किराया वापस होगा।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WPyXea
via IFTTT