13 मई 2020 को गंगाजी की कोठी क्षेत्र में एक कुएं में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर वे स्वयं और डीएसपी किशोरी लाल, कोतवाली थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह, सदर थाना प्रभारी भरत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।
मृतक की शिनाख्त करौली जिले के उगाल बस्ती मोहल्ला निवासी वियज सिंह पुत्र बाबूलाल माली के रूप में हुई।विजय सिंह गत 5-6 साल से गंगाजी की कोठी के समीप एक गोशाला में काम करता था। वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित यहां रहता था। उसकी पत्नी का काकी ससुर के लड़के के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर विजय की हत्या की साज़िश रच डाली। साज़िश के तहत गंगाजी की कोठी के जंगलों में प्रेमी बाल अपचारी देवर ने विजय सिंह को जमकर शराब पिलाई और जब विजय शराब के नशे में धुत हो गया तब मौका पाकर उसने विजय को नजदीक ही स्थित कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर मृतक की पत्नी सुरजा बाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके नाबालिग देवर को भी निरुद्ध किया है।(न्यूज़ सोर्स: वनइंडिया)
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2zK6z5c
via
IFTTT
Social Plugin