मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकार क्रांति संघ के जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि बुरहानपुर के प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं वेब पोर्टल के मीडिया कर्मियों को कोरोना वायरस से संबंधित हर पल की लेटेस्ट अपडेट जेसे पॉजिटिव, निगेटिव, मृतक संख्या सहित अन्य जानकारियां उचित माध्यम से कई पत्रकारों को नहीं मिल रही हैं जिससे कई परेशानी उत्पन्न हो रही हैं। श्री जंगाले ने कोरोना की जानकारियां यथा समय उपलबध कराने की मांग जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह से की है, कि आप अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित करें कि वह कोरोना से जुडी जानकारी मीडिया को हर दिन 24 घंटे के दरमीयान आने वाली रिपोर्ट की जानकारी समय-समय पर सभी पत्रकारों को ईमेल या व्हाट्सएप से उपलब्ध कराएं ताकि मीडिया को स्वास्थ्य अधिकारियों से सत्यता, प्रमाणिक जानकारी प्राप्त होती रहे। क्योंकि वर्तमान में ना ही स्वास्थ्य अधिकारी और ना ही जनसंपर्क अधिकारी से कोई जानकारी मिल रही है। पूर्व में जिला जनसंपर्क कार्यालय से कोरोना अपडेट्स की जानकारी ईमेल द्वारा सभी को नियमित रूप से कुछ दिनों तक मिली थी लेकिन वह भी व्यवस्था बंद हो गई। श्री जंगाले ने कहा की कोरोना मरीजों के आंकड़े शहर में बहुत तेज़ी से बढ रहे हैं और उनकी जानकारी आमजन मानस तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। समय पर जानकारी नहीं मिलने से मीडियाकर्मी खबरों को प्रकाशित एवं प्रसारित नहीं कर पा रहे हैं जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जिला कलेक्टर ऐसी व्यवस्था करें कि मीडियाकर्मी भी अपने दायित्वों का निर्वाह समयावधि में कर आमजन के भरोसे पर खरे उतरें क्योंकि कोरोना जानकारी लेने हेतु लोगों की पत्रकारों से कई अपेक्षाएं हैं।
from New India Times https://ift.tt/2yaJEzO
Social Plugin