अभी भी तमाम ऐसे हैं, जिन्हें सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत है, लेकिन वे इलाज न कराकर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर खा रहे हैं। इस खतरे को भांपते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल कारोबारियों के लिए गाइड लाइन जारी की है। सर्दी, खांसी व बुखार की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर लोगों को अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर देना होगा, वहीं दवा व्यवसायी हर दिन इसकी डिटेल स्वास्थ्य विभाग को अपडेट कराएंगे।
आयुक्त औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि, कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी जिले शाम पांच बजे तक प्रतिदिन संबंधित रिपोर्ट भेजेंगे। बुखार, खांसी तथा जुकाम से मिलने-जुलते लक्षणों के आधार पर दुकानों से सीधे दवा खरीदने वालों के नाम, फोन नंबर तथा पते का ब्यौरा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ई-लिंक पर भेजना होगा। बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक उत्तर प्रदेश में 147 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,902 तक पहुंच गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fNKGme
via
IFTTT
Social Plugin