बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का लीगल नोटिस भेजा है, साथ ही रखरखाव के लिए खर्च का भी दावा किया है। उन्होंने यह नोटिस 7 मई को इमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपने पति को भेजा है।
लॉकडाउन के चलते स्पीड पोस्ट की सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने यह नोटिस व्हाट्सएप और इमेल के जरिए भेजा है। यह नोटिस आलिया ने अपने वकील अभय सहाय के जरिए भेजा है। आलिया के वकील का कहना है कि अभी तक नवाजुद्दीन की ओर से इसका जवाब नहीं आया है। वकील का कहना है कि वह इस नोटिस की अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योकि यह गोपनीय है, लेकिन इतना जरूर बताना चाहेंगे कि इसमे नवाजुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ काफी संगीन आरोप हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cJ8R3r
via
IFTTT
Social Plugin