अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रिसस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के भीतर WHO अहम ठोस सुधार नहीं करता है तो वह अमेरिका द्वारा WHO को दी जाने वाली फंडिंग को हमेशा के लिए रोक देंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर 30 दिन के भीतर कुछ ठोस सुधार नहीं हुआ तो वह WHO में अमेरिका की सदस्यता पर भी पुनर्विचार करेंगे।
पिछले महीने ट्रंप ने कोविड-19 की रोकधाम लेकर WHO द्वारा किए गए काम की समीक्षा करने की बात कही थी और अमेरिका की फंडिंग को रोक दिया था। ट्रंप की इस कार्रवाई के बाद WHO ने कहा था कि हम अभी भी इस महामारी के गंभीर संकट से लड़ रहे हैं, लिहाजा यह समय फंडिंग को रोकने का नहीं है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 90 हजार को पार कर गई है, जबकि 15 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3g1HFPl
via
IFTTT
Social Plugin